{"_id":"6b0335d369932a41820c77bc","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143234-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 23.42 करोड़ रुपये से बनेगी 10 किलोमीटर लंबी कैंथगली-बरियोत लिंक रोड, निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 23.42 करोड़ रुपये से बनेगी 10 किलोमीटर लंबी कैंथगली-बरियोत लिंक रोड, निर्माण शुरू
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने मौंगरी ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-चतुर्थ) के तहत कैंथगली से बरियोत लिंक रोड के निर्माण एवं रखरखाव कार्य का उद्घाटन किया। यह सड़क डुबकाबाग होते हुए सरगली तक पहुंचेगी। परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के 372 लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा।
वर्ष 2026-27 के बैच-वन के तहत स्वीकृत इस सड़क के निर्माण के लिए 23.42 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के दूरदराज गांवों का सड़क संपर्क बेहतर होगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
उद्घाटन के दौरान विधायक पवन कुमार गुप्ता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित तकनीकी मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण और पारदर्शिता के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने और सड़क की टिकाऊ गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को सुगम यातायात सुविधा मिलने के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों को दैनिक आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में भी मदद मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।