{"_id":"6ae4eff3d826ec0b0504f024","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142370-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर के जगानू उपमंडल में 1.10 करोड़ रुपये से होगा सड़कों का सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर के जगानू उपमंडल में 1.10 करोड़ रुपये से होगा सड़कों का सुधार
Sat, 31 Oct 2026 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के जगानू उपमंडल में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल की गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 1.10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का सुधार करेगा। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क सुधार कार्य को दो हिस्सों यानी पार्ट-ए और पार्ट-बी में बांटा गया है। पार्ट-ए में सीन ठकरां सड़क से ठाकल मस्जिद तक सुधार होगा। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग से बगरा मोहल्ला वार्ड नंबर-7 तक की सड़कें भी शामिल हैं। पार्ट-बी में टिकरी से बड़याल मोहल्ला और टिकरी क्षेत्र की अन्य सड़कें बेहतर बनाई जाएंगी।
विभाग की ओर से जारी निविदा प्रक्रिया 29 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक ठेकेदार 6 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन बोली जमा कर सकेंगे। इसके बाद 7 नवंबर को दोपहर 12 बजे तकनीकी निविदाएं खोली जाएंगी। कार्य आवंटित होने के बाद संबंधित ठेकेदार को सभी निर्धारित कार्य 90 दिनों के भीतर पूरे करने होंगे।
क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के कारण स्थानीय निवासी लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे थे। उन्होंने सड़क सुधार की इस पहल का स्वागत किया है। पवन सिंह, सुदेश कुमार, शेखर शर्मा और विशाल गुप्ता सहित अन्य लोगों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम होगा। वाहनों की आवाजाही में भी सुधार आएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के दौरान खराब सड़कों से आवाजाही में काफी दिक्कतें आती हैं। इन संपर्क मार्गों के सुधरने से स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- कोट-- -- -- -- --
जगानू उपमंडल में सड़कों के सुधार कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग