फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

नेकां-कांग्रेस ने जनता का विश्वास तोड़ा : पठानिया

Sat, 31 Oct 2026 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर विधानसभा चुनावों के वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शासन व्यवस्था को केवल राजनीतिक बयानबाजी और अधूरे आश्वासनों तक सीमित कर दिया है। जनता की आकांक्षाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे निराशा फैली है।
विज्ञापन

लौंडना में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पठानिया ने सरकार पर हमला बोला। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त एलपीजी सिलिंडर और मुफ्त यात्रा जैसे वादे किए थे। युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का भी वादा किया गया था लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार इन घोषणाओं को लागू करने में विफल रही है। पठानिया ने कहा कि यह सरकार मुद्दाविहीन और उद्देश्यहीन हो चुकी है। उन्होंने जम्मू संभाग की कथित अनदेखी पर भी चिंता जताई। डोडा से लेकर राजोरी-पुंछ और उधमपुर तक के लोग समान विकास का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि चुनाव केवल वोट हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि वादे पूरे करने की जिम्मेदारी भी हैं। नेतृत्व की असली परीक्षा सड़कों के निर्माण और जन शिकायतों के समाधान में होती है।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि उनके लिए विकास का आधार बयानबाजी नहीं, बल्कि जमीनी कार्य हैं। उन्होंने खंडुई-खंडरा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन और शुभारंभ किया। इनमें नड्डी तालाब से खंडरा तक 12 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना प्रमुख है। यह सड़क स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा और रोजगार के अवसर देगी। पठानिया ने सड़कों को ग्रामीण विकास की जीवनरेखा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा लौंडना देवस्थान में 30 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का कार्य भी शुरू हुआ। यह भवन धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए साझा स्थान उपलब्ध कराएगा। शिक्षा के क्षेत्र में मिडिल स्कूल खंडुई में तीन अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण शुरू करवाया गया। पठानिया ने कहा कि शैक्षणिक ढांचे पर निवेश युवा पीढ़ी के भविष्य में निवेश है। उन्होंने उधमपुर ईस्ट को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed