{"_id":"6ada621d492a47600d0ef4ca","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142057-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: राजकीय डिग्री कॉलेज बॉयज उधमपुर में बनेगा प्रशासनिक भवन, 2.3 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: राजकीय डिग्री कॉलेज बॉयज उधमपुर में बनेगा प्रशासनिक भवन, 2.3 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
उधमपुर। उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राजकीय डिग्री कॉलेज बॉयज उधमपुर में जल्द ही प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 2.3,71 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग उधमपुर की ओर से निर्माण कार्य की निविदा जारी कर दी गई है। निविदा के मुताबिक निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 540 दिनों की अवधि निर्धारित की गई है। प्रशासनिक भवन के निर्माण से कॉलेज के कार्यालयी कामकाज को अधिक व्यवस्थित बनाने और विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न कार्यों के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
वर्ष 1961 में स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज बॉयज उधमपुर क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एक प्रमुख और पुराना संस्थान है। कॉलेज में विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सुसज्जित प्रयोगशालाएं, स्वचालित पुस्तकालय और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा संस्थान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के केंद्र भी संचालित हैं। समय के साथ कॉलेज के बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में नए प्रशासनिक भवन के निर्माण से संस्थान की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की संभावना है।
प्रशासनिक कार्यों में आएगी सुगमता
कॉलेज में प्रशासनिक गतिविधियों के लिए व्यवस्थित और समर्पित स्थान उपलब्ध होने से कार्यालयी कार्यों के प्रबंधन में सुधार की संभावना है। इससे विद्यार्थियों के दस्तावेजों, प्रवेश, प्रमाणपत्रों और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों के संचालन में सुविधा बढ़ेगी।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के साथ समाज की जरूरतों के अनुरूप सक्षम और जिम्मेदार मानव संसाधन तैयार करना है। इसके लिए शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, बुनियादी ढांचे का विकास और संकाय सदस्यों के प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक भवन का निर्माण इसी व्यापक विकास प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे कॉलेज में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
कोट
जीडीसी बाॅयज में प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का टेंडर जारी हो चुका है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्ययोजना को तय समयाविधि में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग