{"_id":"6ad28171d03e124f780ba420","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-141833-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंगारा में 1.88 करोड़ से बनेगा न्यू टाइप हेल्थ सब सेंटर का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंगारा में 1.88 करोड़ से बनेगा न्यू टाइप हेल्थ सब सेंटर का भवन
Sat, 17 Oct 2026 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माली-पंगारा स्थित हेल्थ सब सेंटर के नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने 1.88 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नाबार्ड के तहत स्वीकृत इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की दो हजार से अधिक आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
लंबे समय से छोटे भवन में संचालित हो रहे इस हेल्थ सब सेंटर में सीमित संसाधनों और अपर्याप्त स्थान के कारण मरीजों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नए भवन के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को अधिक सुविधाजनक वातावरण में उपचार मिल सकेगा। प्रस्तावित हेल्थ सब सेंटर भवन में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भवन में ओपीडी कक्ष, टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण केंद्र, प्रतीक्षालय, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बुजुर्गों और सामान्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
स्थानीय लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। स्थानीय बली राम, अमर चंद, ईश्वर दास, संजय कुमार व अन्य का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र के लिए बेहतर भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नई इमारत बनने से आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा और उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी। लोगों को समय पर उपचार मिलेगा और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -कोट-- -- -- -- -- -- -- -- --
टेंडर जारी किए जाने के साथ ही निर्माण प्रक्रिया को गति देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। विभाग का प्रयास रहेगा कि परियोजना को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।-- शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
लंबे समय से छोटे भवन में संचालित हो रहे इस हेल्थ सब सेंटर में सीमित संसाधनों और अपर्याप्त स्थान के कारण मरीजों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नए भवन के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को अधिक सुविधाजनक वातावरण में उपचार मिल सकेगा। प्रस्तावित हेल्थ सब सेंटर भवन में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भवन में ओपीडी कक्ष, टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण केंद्र, प्रतीक्षालय, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बुजुर्गों और सामान्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। स्थानीय बली राम, अमर चंद, ईश्वर दास, संजय कुमार व अन्य का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र के लिए बेहतर भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नई इमारत बनने से आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा और उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी। लोगों को समय पर उपचार मिलेगा और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
टेंडर जारी किए जाने के साथ ही निर्माण प्रक्रिया को गति देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। विभाग का प्रयास रहेगा कि परियोजना को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।