{"_id":"6ac9444698de6dd964078285","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-141560-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत जंद्रोड़ में 14.70 लाख रुपये से बनेगा फुटब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत जंद्रोड़ में 14.70 लाख रुपये से बनेगा फुटब्रिज
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के घोरड़ी ब्लॉक की पंचायत जंद्रोड़ ‘बी’ में ग्रामीणों की सुविधा के लिए गरी बरसाती नाले पर जल्द ही फुटब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत इस कार्य के लिए 14.70 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। फुटब्रिज बनने से स्थानीय लोगों को पैदल आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर बरसात के दौरान नाले को पार करने में होने वाली परेशानियों से ग्रामीणों को निजात मिल सकेगी।
विभागीय जानकारी के अनुसार, फुटब्रिज निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग ने इस कार्य को पूरा करने के लिए 90 दिन की समयसीमा निर्धारित की है। निर्धारित अवधि में निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
जंद्रोड़ ‘बी’ पंचायत में गरी बरसाती नाले पर फुटब्रिज बनने से लोगों की आवाजाही पहले से अधिक सुगम होगी। स्थानीय ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज, जरूरी कार्यों और अन्य आवागमन के लिए पैदल रास्तों से गुजरना पड़ता है। बरसात के दौरान नाले में पानी बढ़ने से आवाजाही में परेशानी होने की आशंका रहती है। ऐसे में फुटब्रिज का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
विज्ञापन
प्रशासन की इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया है। बिकरु कुमार, कुलदीप, सोहन लाल, किशोर चंद व अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि फुटब्रिज बनने से रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी और बरसात के मौसम में नाले को पार करने के दौरान पेश आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाएगा ताकि लंबे समय से महसूस की जा रही आवागमन की जरूरत को पूरा किया जा सके। फुटब्रिज बनने से पंचायत में पैदल संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
कोट
पंचायत जंद्रोड़ ‘बी’ में फुटब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग