फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आठवें दिन अनशनकारी विश्व देव सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। देविका घाट पर देविका परियोजना में खर्च किए गए 186.70 करोड़ रुपये का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग को लेकर जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी इंडिया के युवा विंग का अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अनशन पर बैठे युवा अध्यक्ष विश्व देव सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया। अनशन से जुड़े कार्यकर्ताओं के अनुसार लगातार उपवास के चलते विश्व देव सिंह का करीब 11 किलो वजन कम हो गया है और उन्हें काफी कमजोरी हो गई है।
विज्ञापन

अनशनकारी कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि विश्व देव सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद आंदोलन नहीं रुकेगा। अन्य कार्यकर्ता चेन हंगर स्ट्राइक के जरिए धरना जारी रखे हुए हैं। उनका आरोप है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद देविका नदी की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है और शहर का सीवरेज सिस्टम भी पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पाया है। इसलिए जब तक देविका परियोजना पर खर्च हुई 186.70 करोड़ रुपये की राशि का पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि परियोजना में हुए खर्च और जमीन पर किए गए कार्यों की वास्तविक स्थिति को सार्वजनिक करने की है। उनका कहना है कि जनता को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि परियोजना के तहत कौन-कौन से कार्य किए गए, प्रत्येक कार्य पर कितनी राशि खर्च हुई और वर्तमान में उन कार्यों की स्थिति क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता सुशील सेठी ने कहा कि देविका की बदहाली को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर प्रशासन की ओर से अब तक स्पष्ट जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। हम जनता की इसी मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं।

वहीं अनशन में शामिल पार्टी के वरिष्ठ नेता परीक्षित सिंह ने क्षेत्र के भाजपा विधायकों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उधमपुर जिले के चारों विधायक इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं। उनका कहना है कि चल रहे विधानसभा सत्र में भी इस मामले को उठाए जाने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि हमारा यह अनशन भाजपा नेताओं को विधानसभा से लेकर संसद तक इस मुद्दे पर सवाल उठाने पर मजबूर कर देगा।

उल्लेखनीय है कि यह अनशन पैंथर्स पार्टी इंडिया के युवा विंग की ओर से शुरू किया गया था। देविका घाट पर युवा अध्यक्ष विश्व देव सिंह और युवा महासचिव धुर्मिल देव सिंह ने भूख हड़ताल शुरू की थी। आंदोलन के तीसरे दिन धुर्मिल देव सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद विश्व देव सिंह अनशन पर डटे हुए थे। अब आठवें दिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया है।

विश्व देव सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अन्य कार्यकर्ता चेन हंगर स्ट्राइक के तहत अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि देविका परियोजना के खर्च का पूरा ब्यौरा सामने आने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed