{"_id":"6aa6ed90c76f4a0a9a03b57f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-140506-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर ईस्ट में 17.21 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर ईस्ट में 17.21 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधायक रणबीर सिंह पथानिया ने करीब 17.21 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विधायक ने नक्की-अमवाड़ा से फरवा स्टेन सड़क, धार रोड से सौरठा सड़क तथा बारटा एचएसएस से छप्पर सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। नक्की-अमवाड़ा से फरवा स्टेन तक 2.400 किलोमीटर सड़क पर 5.78 करोड़ रुपये, धार रोड से सौरठा तक 3.375 किलोमीटर सड़क पर 7.46 करोड़ रुपये तथा पीएमजीएसवाई के तहत बारटा एचएसएस से छप्पर तक 1.8 किलोमीटर सड़क पर 3.97 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
पठानिया ने कहा कि सड़क अब महज बुनियादी ढांचे की जरूरत नहीं रही, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सड़क आकांक्षा और अवसर के बीच एक सेतु है। हमारा प्रयास है कि उधमपुर ईस्ट का सबसे दूरस्थ गांव भी विकसित भारत की यात्रा में पीछे न छूटे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में आने वाले समय में कई बड़े कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। इनमें करीब 2,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से धार रोड के फोरलेनिंग का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा सांबा से बट्टल होते हुए उधमपुर तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्टिविटी पर भी काम आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
पठानिया ने कहा कि विकास का स्वरूप नई पीढ़ी की आकांक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा आधुनिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सोच के साथ भारत के भविष्य को आकार दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जीएचएसएस बारटा और जीएचएस सुंडला का दौरा कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों की आकांक्षाओं, विचारों और समस्याओं को सुना तथा उनके उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना की।