फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 26 प्रशिक्षुओं को मिला स्वरोजगार का हुनर

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) उधमपुर की तरफ से बसंतगढ़ में आयोजित पापड़, अचार एवं मसाला पाउडर निर्माण संबंधी 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें विभिन्न प्रकार के अचार, पापड़ और मसाला पाउडर तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, पैकेजिंग तथा उत्पादों के विपणन से जुड़े बुनियादी उद्यमिता कौशल की भी जानकारी दी गई, ताकि प्रतिभागी स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
विज्ञापन

समापन समारोह में बसंतगढ़ के बीपीएम किरपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने एसबीआई आरसेटी उधमपुर की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रशिक्षुओं से अपील की कि वे प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस अवसर पर एसबीआई आरसेटी उधमपुर के निदेशक अमित कुमार तथा संस्थान का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ने प्रतिभागियों को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्ध वित्तीय सहायता का लाभ उठाकर वे अपने स्वयं के लघु उद्योग स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। समारोह का समापन मुख्य अतिथि, निदेशक, संस्थान के कर्मचारियों तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed