{"_id":"69e7d84135d7a7073c0b2448","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-135055-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मनवाल में स्ट्रॉबेरी खेती की नई पहल, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मनवाल में स्ट्रॉबेरी खेती की नई पहल, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मनवाल क्षेत्र में युवा किसान विनोद ने आधुनिक कृषि की दिशा में अहम कदम उठाते हुए साईं स्ट्रॉबेरी फार्म का शुभारंभ किया है। उनकी इस पहल ने न केवल क्षेत्र में नकदी फसलों की संभावनाओं को नई दिशा दी है बल्कि स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया है।
उद्घाटन कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया अपने सहयोगियों के साथ फार्म का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्ट्रॉबेरी की उन्नत खेती, पौधों की देखभाल, सिंचाई तकनीकों, उत्पादन क्षमता तथा विपणन संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। युवा किसान विनोद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
पूर्व सरपंच बलवंत राज एवं राजेश शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी, तकनीकी मार्गदर्शन व योजनाएं किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। युवा किसान विनोद (मन्नी) ने बताया कि स्ट्रॉबेरी की खेती कम समय में अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्रदान करने वाली फसल है। माैके पर पूर्व सरपंच राम सिंह, पूर्व सरपंच बाबू राम, मक्खन लाल, विशांत, सुनील, पवन, पंकज आदि उपस्थित रहे।