{"_id":"69ac7d084562bac4bc0b465c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-133349-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सरकारी हाई स्कूल खेमती लड्डा में 22.35 लाख से होगा बुनियादी ढांचे का सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सरकारी हाई स्कूल खेमती लड्डा में 22.35 लाख से होगा बुनियादी ढांचे का सुधार
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के मौंगरी ब्लॉक स्थित सरकारी हाई स्कूल खेमती लड्डा के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए 22.35 लाख रुपये की लागत से कार्य शुरू किया जाएगा। यह परियोजना जिला कैपेक्स बजट (माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र) के तहत स्वीकृत की गई है। इस कार्य में स्कूल के पांच क्लास रूम का नवीनीकरण और उनके सुधार के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही काम की शुरुआत होने की उम्मीद है।
विभागीय जानकारी के मुताबिक विद्यालय भवन की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं का जोड़ने के उद्देश्य से यह परियोजना तैयार की गई है। इस कार्य के तहत विद्यालय में पांच कक्षाओं का नवीनीकरण किया जाएगा, जिनमें छत, दीवारें, फर्श और बाथरूम जैसी मूलभूत संरचनाओं को सुधारा जाएगा। इसके अलावा, कक्षाओं में उचित रोशनी, वेंटिलेशन और बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि छात्रों को बेहतर और सुकूनदायक वातावरण मिल सके। यह सुधार परियोजना स्थानीय छात्रों के लिए शिक्षा के स्तर में सुधार करने में मददगार साबित होगी और स्कूल के शिक्षकों के लिए भी बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगी।
वहीं प्रशासन के इस पहल पर क्षेत्रवासियों ने काफी प्रसन्नता जताई है। स्थानीय नरेश पाल, संजय शर्मा, हंसराज, सोमराज व अन्य ने बताया कि साल 1964 में इस स्कूल की स्थापना हुई थी। समय के साथ इसका बुनियादी ढांचा जर्जर हो चुका था, जिससे छात्रों को पढ़ाई में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वहीं अब इसके बुनियादी ढांचे में सुधार से छात्रों को काफी राहत मिलेगी और वे बिना किसी चिंता के स्कूल में अपनी पढ़ाई को जारी रख सकेंगे।
विज्ञापन
कोट
सरकारी हाई स्कूल खेमती लड्डा के मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी हो गया है और जल्द ही इसका आगे का काम भी पूरा किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना और छात्रों को एक सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ