फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: गंडाला-बली सड़क की 48.61 लाख की लागत से होगी मरम्मत

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाए जाने के कार्यक्रम के तहत जल्द ही उधमपुर की गंडाला-बली सड़क की हालत में सुधार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस कार्य योजना का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण सड़क मरम्मत कार्य पर कुल 48.61 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिससे लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़क को नया रूप मिलेगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रवि शर्मा, नीरज गुप्ता, विकास, सुनील सिंह व हेमराज व अन्य स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर गड्ढों की भरमार के कारण आए दिन वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। इससे फिसलन और जलभराव के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता था। कई बार स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को चोटें भी आई हैं। वहीं अब सड़क की मरम्मत से न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य गांवों के लोगों को भी सुविधा होगी। बेहतर सड़क से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, यात्रा का समय कम होगा और ईंधन की बचत भी संभव होगी। साथ ही, दुर्घटनाओं के जोखिम में कमी आएगी, जिससे क्षेत्र में यातायात सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पॉथोल्स प्रोग्राम के अंतर्गत सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। मरम्मत कार्य में गड्ढों को भरने के साथ-साथ सड़क की सतह को मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य में दोबारा समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed