फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

शांति मनुष्य के भीतर और वह जगत में खोजता फिरता है : संत सुभाष शास्त्री

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। फंग्याल-रठियान के रत्ना मोती फार्म में श्रीमद् देवी भागवत कथा 6वें दिन भी जारी रही। कथा वाचक संत सुभाष शास्त्री ने संगत को समझाया कि शांति की तलाश हर मानव को रहती है, इसलिए वह मृग की तरह सारी उम्र भटकता रहता है। जबकि कस्तूरी तो मृग की नाभि में विद्यमान रहती है। ठीक इसी प्रकार शांति मनुष्य के भीतर होती है और वह उसे जगत में खोजता फिरता है।
विज्ञापन

महाराज ने आगे कहा कि देखो, शांति कभी भौतिक सुख साधनों और बाहरी जगत से नहीं मिल सकती। शांति का अहसास होना हमारे शुभ कर्मों का फल होता है। शुभ कर्म सोचने से नहीं, करने से होते हैं। इसका अंतर वैसे ही है जैसे साइंस में थ्योरी और प्रैक्टिकल में होता है।
विज्ञापन

मन में कई तरह के विचार आते रहते हैं। अच्छे विचार करते-करते मन में इच्छा होती है कि ऐसा काम करना चाहिए। बुरे विचारों से वैसे ही काम होते हैं, परंतु किसी मजबूरी, आलस्य वश, डर या असमर्थता के कारण हम अच्छे-बुरे विचारों अनुसार काम नहीं कर पाते। बुरे नहीं कर पाते यह अच्छी बात है परंतु अच्छे काम नहीं कर पाते, यह बुरी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed