{"_id":"67e43d08f2f16303e2077623","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121730-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हड़ताल में लोगों को मिल रहा पानी, टैंकर भी पहुंचाए जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हड़ताल में लोगों को मिल रहा पानी, टैंकर भी पहुंचाए जा रहे
विज्ञापन
उधमपुर। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल बुधवार को 6वें दिन भी जारी रही। इससे जलापूर्ति सप्लाई को लेकर पेश आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए विभाग के स्थायी कर्मचारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। रोटेशन वाइज तरीके से जलापूर्ति को बहाल रखा जा रहा है। कई दूर दराज के इलाकों में टैंकरों की सहायता से भी पानी पहुंचाने का प्रयास किया गया है। हड़ताल के बावजूद जिला में हालात काबू में हैं, कहीं से भी जलापूर्ति की सप्लाई बाधित होने से गंभीर जल संकट का इनपुट नहीं हैं और न ही लोगों की तरफ से इस बारे में कोई शिकायत अथवा कोई विरोध दर्ज कराया गया है। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रोटेशन वाइज तरीके से पानी की सप्लाई की जा रही है।
वहीं इसको लेकर जलशक्ति विभाग के एक्सईएन संदीप गुप्ता का कहना है कि जलापूर्ति को बहाल रखने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। हड़ताल का अधिक प्रभाव नहीं पड़ने दिया गया है। जिले के शहर और ग्रामीण इलाकों में हालात काबू में हैं। कुछ एक दूर दराज के इलाकों में पेश आ रहीं बाधाओं को दूर करने के लिए टैंकरों की सहायता से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं जल शक्ति कर्मचारी एवं वर्कर्स एसोसिएशन उधमपुर के जिला अध्यक्ष सोमनाथ का कहना है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार से अपील है कि जल्द मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए, केवल आश्वासनों से अब काम नहीं चलेगा।