{"_id":"686eb2553cb2f6184d0187ed","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-125035-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान, पकड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान, पकड़ने की मांग
विज्ञापन
चिनैनी में एक जगह सोए कुत्ते।
- फोटो : chineni news
चिनैनी। कस्बे में लावारिस कुत्तों को पकड़ने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। कहा कि चिनैनी कस्बे में कई जगहों पर लावारिस कुत्ते सड़कों पर बैठे हुए देखे जा सकते हैं। गाड़ियों के पीछे भागते हुए इन्हें आम देखा जा सकता है। राहगीरों को भी काटने के लिए दौड़ते हैं।लोगों ने कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
स्थानीय निवासी अतुल कुमार, राजेंद्र, विकास ने कहा कि कस्बे में कबड्डी खिलाड़ी के कुत्ते के नाखून लगनेसे रेबीज हो गया था। इससे खिलाड़ी की मौत हो गई थी। लोगों ने चिता जताई कि कहीं आवारा कुत्ते बच्चों तथा राहगीरों पर हमला न कर दें। उन्होंने नगर पालिका से मांग की कि कस्बे में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई जाए ताकि कोई परेशानी न हो।
नगर पालिका के ईओ नितिन गुप्ता ने कहा कि उधमपुर में लावारिस कुत्तों को रखने के लिए पशु आश्रय बनाया जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी दूर हो सकेगी। चिनैनी के डॉ समीर आनंद ने कहा कि कुत्ते या किसी अन्य जीव के काटने पर लोग तुरंत पहले उस स्थान को अच्छी तरह साबुन से धोएं, और तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जाएं और अपना इलाज करवाएं। 24 घंटे के अंदर इंजेक्शन लगवाएं।
विज्ञापन
चिनैनी बीएमओ डॉक्टर सैयद अशरत बुखारी ने कहा कि अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन उनके पास मौजूद है। उनके पास जंगली जानवर तथा कुत्ते और अन्य जीवों के काटने का कोई भी मामला आता है तो अस्पताल में मरीज को इंजेक्शन लगवाए जाते हैं ।