{"_id":"6af215052c18b31b42013964","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-142728-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जीएमसी में कर्मचारी पर नशे में ड्यूटी का आरोप, प्रबंधन ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जीएमसी में कर्मचारी पर नशे में ड्यूटी का आरोप, प्रबंधन ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी उधमपुर के एसोसिएटेड अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान एक कर्मचारी पर नशे में ड्यूटी करने का आरोप लगा है। दीपावली की रात का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
पीड़ित युवक सतवीर का कहना है कि दीपावली की रात अनार फटने से उसका हाथ जल गया था और वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। उसका आरोप है कि इमरजेंसी में इलाज कर रहे कर्मचारी ने शराब पी रखी थी और उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी। युवक ने बताया कि उसने इस बात की जानकारी वहां मौजूद डॉक्टर को दी। इसके बाद कर्मचारी वहां से चला गया।
युवक का कहना है कि उस दौरान इमरजेंसी में काफी भीड़ थी और कई गंभीर मरीज भी लाइन में लगे थे। वीडियो वायरल होने के बाद युवक अपने साथियों के साथ अस्पताल अधीक्षक से मिलने पहुंचा। उस समय मेडिकल सुपरिंटेंडेंट नहीं थे, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डिप्टी एमएस डॉ. अब्बास खान से उनकी बात हुई। युवक के अनुसार डिप्टी एमएस ने उन्हें बताया कि उनके आने से पहले ही संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है और नशे में ड्यूटी करने वाले किसी भी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक ने कहा कि जीएमसी उधमपुर में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उसका कहना है कि मरीज जब अस्पताल पहुंचता है तो वह दर्द में होता है और डर के कारण कई बार बोल नहीं पाता। उसने मांग की कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की तरह ही स्टाफ की भी जांच होनी चाहिए ताकि नशे की हालत में कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर न रह सके।
वहीं लोगों ने जीएमसी प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो। बहरहाल अस्पताल प्रशासन भी मामले को लेकर जांच कर रहा है और जांच में दोषी पाए जाने पर कर्मी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।