फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: शिवसेना की प्रदेश टीम ने चंद्रकोट क्षेत्र के कुंडी का दौरा कर सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन। शिवसेना की प्रदेश टीम ने कार्यकारी अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर शिवसेना संदीप सियाल के संरक्षण एवं नेतृत्व में रामबन जिले के चंद्रकोट क्षेत्र के कुंडी गांव का दौरा किया। इसमें आसपास की चार पंचायतों और निकटवर्ती क्षेत्रों से करीब 500 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनना, उनकी वास्तविक परिस्थितियों का जायजा लेना तथा प्रशासन और सरकार के समक्ष उनकी मांगों को मजबूती से रखना था।
विज्ञापन

दौरे के दौरान संदीप सियाल ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और कठिनाइयों को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याएं सामने आईं, जिनमें सड़क सुरक्षा, बघलियार पावर प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास एवं मुआवजा, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, प्रशासनिक परेशानियां तथा विलेज डिफेंस कमेटियों की स्थिति प्रमुख थीं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बघलिहार डैम के रास्ते से होकर गांव तक पहुंचने वाले लगभग 12 किलोमीटर लंबे मार्ग के कई हिस्सों में पर्याप्त चौड़ाई, सुरक्षा फेंसिंग और पैराफिड की कमी है, जिससे वाहनों के फिसलकर गहरी खाई और चिनाब नदी में गिरने का गंभीर खतरा बना रहता है। लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग और पैराफिड लगाने की मांग की ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने 900 मेगावाट बघलियार पावर प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याएं उठाते हुए कहा कि परियोजना के निर्माण के समय स्थानीय परिवारों को मुफ्त बिजली देने का आश्वासन दिया गया था, जिसका लाभ आज तक नहीं मिला है। साथ ही, डैम निर्माण के कारण जमीनें जलमग्न होने और मकानों में दरारें आने के बावजूद प्रभावित परिवार उचित मुआवजे और राहत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शिवसेना ने प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित अस्थायी आवास और स्थायी समाधान की जोरदार मांग उठाई।

कुंडी गांव और आसपास के 12 किलोमीटर के दायरे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या डिस्पेंसरी न होने के कारण लोगों को आपातकालीन स्थिति में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में एक प्राथमिक डिस्पेंसरी खोलने और एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा, डोडा जिले से अलग होने के बाद प्रशासनिक और दस्तावेजों से जुड़े कार्यों के लिए रामबन और डोडा के चक्कर काटने से हो रही परेशानी को देखते हुए संबंधित जिला-स्तरीय कार्यालयों को रामबन में ही उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विलेज डिफेंस कमेटियों की समस्याओं को उठाते हुए लोगों ने कहा कि आतंकवाद प्रभावित परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर गांवों की सुरक्षा करने वाले इन सदस्यों को नियमानुसार उचित मानदेय, आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण और नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाना चाहिए।
समस्याओं को सुनने के बाद संदीप सियाल ने आश्वासन दिया कि शिवसेना इन सभी मुद्दों को स्थानीय प्रशासन, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रशासन और केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांवों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं दिलाना और जनसेवा के माध्यम से उनकी आवाज उठाना पार्टी की प्राथमिकता है।


इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला अध्यक्ष उधमपुर संजीव कुमार, युवा अध्यक्ष उधमपुर विशाल वर्मा, जिला उधमपुर के उपाध्यक्ष सुरेश, रामबन जिला अध्यक्ष तिलक राज सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवसेना ने दोहराया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और जनसेवा के जरिए उनका विश्वास अर्जित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed