{"_id":"6ad2801b7be5c35bed0980c1","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-141838-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचैरी में भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल, जीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचैरी में भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल, जीएमसी रेफर
विज्ञापन
उधमपुर। जिले की पंचैरी तहसील के नलियान क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और डरावनी घटना सामने आई है। यहां एक जंगली भालू के अचानक हुए हमले में 29 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की पहचान चुल्ना गांव के नलियान वार्ड निवासी संजय कुमार की पत्नी कमलेश देवी के रूप में हुई है।
स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार यह घटना तब घटी जब महिला अपने काम में व्यस्त थी और भालू ने उस पर अचानक पीछे से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और भारी मशक्कत के बाद उसे जानवर के चंगुल से छुड़ाया।
गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तुरंत पंचैरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, घावों की गंभीरता और अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज और विशेष सर्जिकल हस्तक्षेप के लिए उधमपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल रेफर कर दिया। पंचैरी तहसील में बार-बार हो रहे इन भालू के हमलों से स्थानीय लोगों में भारी दहशत और रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने वन्यजीव संरक्षण विभाग और जिला प्रशासन से तुरंत ट्रैकिंग टीमें तैनात कर भालू को पकड़ने और इलाके में गश्त तेज करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।