फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आबकारी अधिनियम के तहत दोषी को कोर्ट उठने तक की सजा और जुर्माना

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आबकारी अधिनियम के एक मामले में त्वरित फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। यह मामला उधमपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। इसमें ओसू के रहने वाले आरोपी पर आरोप लगाए गए थे। सुनवाई के दौरान आरोपी ने अपने वकीलों की मौजूदगी में अदालत के समक्ष स्वेच्छा से अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हालांकि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को सचेत भी किया कि वह गुनाह कबूल करने के लिए बाध्य नहीं है और ऐसा करने पर सजा हो सकती है, लेकिन आरोपी के अड़े रहने और बार-बार अनुरोध करने पर कोर्ट ने उसके बयान दर्ज किए। अदालत ने आरोपी के इकबालिया बयान को आधार मानते हुए उसे दोषी पाया और नरमी बरतते हुए 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही आरोपी को अदालत उठने तक की साधारण कैद की सजा सुनाई गई। दोषी द्वारा जुर्माने की रकम तुरंत सरकारी खजाने में जमा करा दी गई। इसके बाद अदालत ने उसे जमानत और मुचलके पर बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed