Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आपरेशन सिंदूर के 52 शूरवीर पदक और प्रशंसा पत्र से सम्मानितं

विज्ञापन
jammu kashmir news
उतरी कमान मुख्यालय में अलंकरण समारोह के दौरान सम्मानित किए  गए सैन्य जवान।  - फोटो : udhampur news
उधमपुर। आपरेशन सिंदूर और विभिन्न अभियानों में अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों का सफाया कर भारतीय सेना का मान बुलंद करने वाले शूरवीरों को सम्मानित किया गया। भारतीय सेना की उत्तरी कमान मुख्यालय में समारोह का आयोजन हुआ। इसमें उतरी कमान प्रमुख ने अपने हाथों से 52 अधिकारियों व जवानों को पदक और 41 इकाइयों को जीओसी-इन-सी प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्तरी कमान मुख्यालय के तत्वावधान में उत्तरी कमान अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने की। उन्होंने अपने असाधारण साहस और वीरता से विभिन्न अभियानों में बेहतरीन भूमिका निभाने वाले जवानों, अधिकारियों और इकाइयों को उनके शौर्य एवं प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण साहस, विशिष्ट सेवा और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शन करने पर कुल 93 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें 52 व्यक्तिगत पुरस्कार और 41 यूनिट प्रशस्ति पत्र शामिल थे। कार्यक्रम में सेवारत सैन्य अधिकारी, पुरस्कार विजेता और उनके परिवार उपस्थित थे।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए सेना कमांडर ने चुनौतीपूर्ण और कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य के प्रति व्यावसायिकता, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता के लिए पुरस्कार विजेताओं की सराहना की। उन्होंने परिचालन उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं और मूल्यों को कायम रखने के महत्व पर जोर दिया। सेना कमांडर ने पुरस्कार विजेताओं के परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि समारोह ने भारतीय सेना के शौर्य, समर्पण और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के मूल मूल्यों को पुनः स्थापित किया और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा में कर्मियों और इकाइयों द्वारा किए गए अनुकरणीय योगदान की याद दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों व जवानों को दिए गए पदक
युद्ध सेवा पदक - 4
सेना पदक बार - 1
सेना पदक - 37
विशिष्ट सेवा पदक बार - 1
विशिष्ट सेवा पदक - 8
जीवन रक्षा पदक (मरणोपरांत) - 1
जीओसी-इन-सी प्रशंसा पत्र से समानित किए गए यूनिट:

1. 8 माउंट डीओयू
2. ओटीजी पठानकोट
3. 1988 इंडेप मेड बीटीवाई
4. 15 आरआर
5. 55 आरआर
6. 3 आरआर
7. सीआईएफ (यू) एसआई रेजिमेंट (रजि)
8. 14 हार्स
9. 7/8 जीआर
10. 628 ईएमई बीएन
11. 6 डोगरा
12. 166 एमएच नगरोटा
13. 39 आरआर
14. 104 इंजीनियरिंग रजि. (बठिंडा)
15. 9 पंजाब
16. 71 इंजीनियरिंग रजि
17. 302 मेड रजि
18. 162 इंफ बीएन (टीए)
19. 3/8 जीआर देहरादून
20. 259 सीओवाई एएससी
21. 5 आरआर

22. 21 इंजी रेजीमेंट (बठिंडा)
23. 513 ई. एम.एस.एल. रजि
24. 16 कोर इंट बीएन
25. 13 जक साआईएफ (ग्वालियर)
26. 17 पंजाब
27. 13 गार्ड
28. 10 असम
29. 10 सिख
30. 28 राजपूत
31. 1832 लेफ्टिनेंट रजि
32. 306 एफडी रजि
33. 5 बिहार (कोलकाता)
34. 69 मेड रजि
35. 94 मेड रजि
36. 165 एफडी रजि
37. 66 एफडी रजि
38. 318 एमईडी रजि
39. 23 पंजाब
40. 841 आरकेटी रेजिमेंट
41. 70 एमईडी रेजिमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed