फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

सत्संग सुनने से मानव को जीवन जीने की कला प्राप्त होती है : अनुरोध बाई

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा देसा की तरफ से जिला डोडा के दूर दराज क्षेत्र गांव घई देसा में सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें आसपास के गांववासियों ने बढ़चढ कर भाग लिया। समारोह में महात्मा अनुरोध बाई जी एवं महात्मा मेनावती बाई ने अपने सत्संग विचारों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया। उन्होंने समझाया कि मनुष्य जीवन की सार्थकता इसी में है कि हम परमेश्वर को जानकर भजन ध्यान साधना करें।
सत्संग सुनने से मानव को विवेक और जीवन जीने की कला प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म शास्त्रों में मानव जीवन को सर्वश्रेष्ठ बताया है। मानव का भला आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर सद्भावना और मानवता के मार्ग पर चल कर ही हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आत्मज्ञान के प्रचार प्रसार से समाज से वैमनस्य और कटुता समाप्त होगी तथा सर्वत्र प्राणियों में एकता और भाईचारा स्थापित होगा। इस अवसर पर समिति के जिला प्रधान नसीब सिंह, मास्टर चंद्र भूषण, ज्ञान सिंह, शिव चरण, सतीश ठाकुर, सुशील कुमार, रमेश कुमार, मास्टर राजेश्वर सिंह, गणेश सिंह, राम प्रशाद ठाकुर, लीला धर, किरण देवी तथा पंजाबू देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed