फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जीएमसी डोडा के डाॅक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। जीएमसी डोडा के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने विधायक मेहराज मलिक के अस्पताल के औचक दौरे के दौरान कथित तौर पर अपमानजनक और धमकी भरे व्यवहार के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधायक ने कथित तौर पर अनुपस्थित डॉक्टरों और उनके अनौपचारिक पहनावे पर गुस्सा जताया और फिर महिला विरोधी और आपत्तिजनक टिप्पणी की। हड़ताल के कारण, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) पूरी तरह से बंद है और सभी गैर-आपातकालीन सेवाएं निलंबित हैं। मरीजों के लिए केवल आपातकालीन सेवाएं ही खुली हैं, जिससे चिकित्सा सेवा लेने वाले सैकड़ों लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, अस्पताल में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की गरिमा की रक्षा करने का आश्वासन मांगा है। अस्पताल के पास पुलिस भी तैनात रही। विधायक की तरफ से देर रात सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे के बावजूद कि मामला सुलझ गया है को डॉक्टरों ने खारिज कर दिया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed