{"_id":"6727f676b44487a9f7047594","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-jmu1038-474548-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भाजपा के नेता विपक्ष बने सुनील शर्मा ने आतंकवाद के खिलाफ एसपीओ की नौकरी भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भाजपा के नेता विपक्ष बने सुनील शर्मा ने आतंकवाद के खिलाफ एसपीओ की नौकरी भी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले के पूछाल निवासी और पाडर-नागसेनी से विधायक सुनील कुमार शर्मा ने आतंकवाद के खिलाफ 2008 से पहले कुछ वर्ष एसपीओ की नौकरी की। अब उनके भाजपा की तरफ से नेता विपक्ष चुने जाने के बाद जिले के लोगों में खुशी की लहर है।
सुनील शर्मा ने 10 कक्षा आदर्श बालनिकेतन हाई स्कूल से की। 12वीं हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज किश्तवाड़ से की। इसके बाद इग्नू से ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने व्यापार में भी हाथ आजमाया। एसपीओ की नौकरी के दौरान वह भाजपा से भी जुड़े रहे।
2008 में वह भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े, मगर हार का सामना करना पड़ा। 2014 में उन्होंने किश्तवाड़ के जाने माने नेकां नेता सज्जाद अहमद किचलू को हराया और विधायक बने। भाजपा और पीडीपी की सरकार में पहले मिनिस्टर ऑफ स्टेट (एमओएस) बने। उसी सरकार में उन्हें सरकार के अंतिम दिनों में इंडिपेंडेट चार्ज देकर राजस्व, पीडब्ल्यूडी, आरडीडी, एग्रीकल्चर प्रोडक्शन और यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स मंत्री भी बनाया गया। अभी ये प्रदेश भाजपा में महासचिव के पद पर भी हैं। कश्मीर के प्रभारी की जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास है। इस बार जिला के पाडर-नागसेनी से चुनाव लड़ा और नेकां की प्रत्याशी पूजा ठाकुर को डेढ़ हजार वोटों से हराया। इनके दो बेटे हैं, जो जम्मू में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।