फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news,lecturer corona positive in udhampur

लेक्चरर के संक्रमित पाए जाने पर स्कूल को किया बंद

विज्ञापन
jammu kashmir news,lecturer corona positive in udhampur
उधमपुर। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर चिढ़ेई इलाके में स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में महिला लेक्चरर के संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल को सैनिटाइज करने के बाद सोमवार को खोला जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल के अंदर महिला लेक्चरर के संपर्क में रहने पर 50 विद्यार्थियों और शिक्षकों को होम क्वारंटीन किया गया है। जल्द ही इनके कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। जिले में पहली बार किसी स्कूल में शिक्षक के संक्रमित पाए जाने के बाद अभिभावक भी चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से पूरे प्रदेश में स्कूलों को खोल दिया गया है, लेकिन लगातार शिक्षकों व विद्यार्थियों की सेहत की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हायर सेकेंडरी स्कूल चिढ़ेई में नियुक्त लेक्चरर ने 27 फरवरी को जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाया था। लेक्चरर जम्मू की रहने वाली है। आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट तीन मार्च बुधवार को सामने आई, जिसमें लेक्चरर संक्रमित पाई गई। इसके बारे में स्कूल को सूचित कर दिया गया, लेकिन वीरवार को स्कूल को बंद नहीं किया गया। स्कूल नियमित तरीके से चलता रहा। शाम के समय जब इसके बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना मिली तो सीईओ ने आनन फानन में स्कूल को रविवार तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित लेक्चरर के संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दोपहर तक 50 लोगों की पहचान कर सबको होम क्वारंटीन कर लिया गया है। क्वारंटीन किए गए ज्यादातर छात्र व छात्राएं है। शिक्षा विभाग ने स्कूल को सैनिटाइज करने के साथ फागिंग भी करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लेक्चरर के संक्रमित पाए जाने के बाद 50 लोगों की पहचान कर ली गई है। अभी इनके कोरोना टेस्ट नहीं करवाए गए हैं। चार से पांच दिन तक इनकी सेहत नजर रखी जाएगी और फिर उसके बाद इन सभी के कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे।
-डॉ. यासीन, डीएचओ उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed