{"_id":"6a1b4b73e99990207e05e6f8","slug":"jammu-kashmir-news-katra-news-c-309-1-sjam1002-103578-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रशासन ने नंगल मार्ग को घोषित किया नो-पार्किंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रशासन ने नंगल मार्ग को घोषित किया नो-पार्किंग जोन
Sun, 31 May 2026 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 31 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा मार्ग के किनारे खड़े बहन अब होगी कार्यवाही संबाद
- फोटो : Archive
नंगल रोड पर दुर्गा पवन तक सुबह 6 बजे के पहले और रात 11 बजे के बाद टैंकर पानी उतर पाएंगे
वाहन खड़े करने की नहीं मिलेगी अनुमति
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नंगल मार्ग को नो-पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। आदेश के अनुसार मार्ग पर किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि 27 मई को वार्ड नंबर-3 में आयोजित जनता दरबार के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र बलदेव राज शर्मा के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं उठाई थीं। इनमें बिजली-पानी की किल्लत, साफ-सफाई और सबसे प्रमुख रूप से रेलवे मार्ग के जीज चौक से लेकर उधमपुर मार्ग स्थित दुर्गा भवन तक नंगल मार्ग पर होने वाली अवैध पार्किंग का मुद्दा शामिल था।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मार्ग सीधे कटड़ा रेलवे स्टेशन के समीप जाकर मिलता है और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन इसका उपयोग करते हैं। मार्ग के दोनों ओर खड़े वाहनों तथा पानी के टैंकरों के कारण अक्सर यातायात बाधित रहता है जिससे श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विधायक बलदेव राज शर्मा ने प्रशासन और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जल शक्ति विभाग, विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) तथा नगर पालिका सहित अन्य विभाग सक्रिय हुए। इसी क्रम में एसडीएम कटड़ा ने इस मार्ग को नो-पार्किंग जोन घोषित करने का आदेश जारी किया। प्रशासन ने होटल व्यवसायियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पानी के टैंकरों की आवाजाही के लिए रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय निर्धारित किया है। विधायक ने कहा कि जनता दरबार में उठाए गए मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं दोनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विधायक की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस निर्णय से नांगल मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा तथा श्रद्धालुओं को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।