फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news,footbal tournament in udhampur

गांदरबल ने शोपियां को और बांदीपोरा ने उधमपुर को हराया

विज्ञापन
jammu kashmir news,footbal tournament in udhampur
उधमपुर। नगर के सुभाष स्टेडियम में मंगलवार को दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर 14 ब्वायज की शुरुआत की गई। पहला मुकाबला जिला गांदरबल और जिला शोपियां के बीच खेला गया। इसमें जिला गांदरबल ने 3-0 से जीत हासिल कर बढ़त बनाई। वहीं दूसरे मुकाबले में जिला बारामुला ने जिला डोडा को 9-0 से हराकर बढ़त बनाई। तीसरे मुकाबले में जिला पुलवामा ने जिला जम्मू को 3-0 से हराया। चौथा मुकाबला जिला बांदीपोरा और जिला उधमपुर के बीच खेला गया। इसमें जिला बांदीपोरा ने 3-1 के स्कोर से जीत हासिल की। पांचवें मुकाबले में जिला अनंतनाग ने जिला कठुआ को 4-0 से हराया, जबकि छठे व अंतिम मुकाबले में जिला कुपवाड़ा ने जिला बडगाम को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न 16 जिलों के लगभग 208 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। पहले दिन विभिन्न टीमों के बीच छह मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यातिथि द्रोणा बॉयज हॉस्टल की ओआईसी मेजर कीर्ति तिवारी ने किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त जेडपीइओ पवन कुमार और राम लाल बड्याल सम्मानित अतिथि थे। आयोजित मुकाबलों में राज कुमार गुप्ता, राज कुमार डोगरा, रमन कुमार, राकेश, कुलभूषण सिंह, कठुआ के नवीन सिंह, जम्मू जिले के हरविंदर सिंह, बारामुला के मिराज दीन, इशांत बंदराल, विपिन, रवि कुमार, संजीव कुमार, चंदर, किरण, गोपाल कृष्ण ने आधिकारिक भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed