फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news,boy and found dead in forest of udhampur

जंगल में फंदे से लटके मिले युवक और किशोरी के शव

विज्ञापन
jammu kashmir news,boy and found dead in forest of udhampur
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर तिरछी गंडाला इलाके में एक युवक व एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव जंगल से गुजर रही जलशक्ति विभाग की पाइप में बंधे फंदे से लटके मिले। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। हालांकि इसके बारे में कोई पुष्टी नहीं की गई। पुलिस ने संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय कुछ लोगों ने एक युवक व किशोरी के शवों को जंगल में फंदे से लटके देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को उतारा और कब्जे में ले लिया। दोनों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र कुमार निवासी गंडाला और 17 वर्षीय ममता के रूप में हुई है। पुलिस को जांच में पता चला कि करीब पांच महीने पहले ही राजेंद्र कुमार की शादी हुई थी। वह अपने परिवार के साथ खुश था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर से काम के लिए निकला था। इस संबंधी उसने पिता को बताया था। दोपहर को गांच के चौकीदार ने राजेंद्र के पिता को बताया कि उनके बेटे का शव फंदे से लटका मिला है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। हालांकि इस मामले में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस की तरफ से भी इसको लेकर कुछ जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed