{"_id":"5f6b8cac8ebc3edf74408aff","slug":"jam-udhampur-news-jmu2193062186","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी के लिए वाहन छोड़ते ही चिनैनी तक लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी के लिए वाहन छोड़ते ही चिनैनी तक लगा लंबा जाम
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह जब सैकड़ों ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना किया गया तो देखते ही देखते जाम की स्थिति पैदा हो गई। उधमपुर के चिनैनी के बीच सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए और फिर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। हालात ऐसे बन गए है कि मजबूरी में पुलिस ने घाटी जाने वाले ट्रकों के उधमपुर के जखैनी से आगे बढ़ने पर रोक लगानी पड़ी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसलिए पुलिस की तरफ से भी वाहनों की आवाजाही को एक तरफा रखा जा रहा है। बुधवार को वाहन जम्मू से घाटी की तरफ रवाना किए गए। सुबह जब सैकड़ों ट्रकों को एक साथ उधमपुर से घाटी की तरफ रवाना किया और वहीं दूसरी तरफ से भी कुछ बड़े वाहन चिनैनी के नजदीक पहुंचे तो जाम की स्थिति पैदा हो गया। चिनैनी से शुरू हुआ जाम कुछ घंटों के बाद उधमपुर तक पहुंच गया। जाम में सैकड़ों ट्रकों के साथ चिनैनी, डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़, रामबन जाने वाले यात्री वाहन भी फंस गए। घाटी जाने वाले ट्रकों की संख्या इतनी अधिक थी कि इनको किनारे पर लगा कर जाम खुलवाना किसी तरह से भी संभव नहीं था।
जानकारी मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। जब घंटों मशक्कत करने के बाद भी जाम नहीं खुला तो मजबूरन उधमपुर के जखैनी से ट्रकों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगानी पड़ी। इसके बाद एक बार फिर से उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोके गए ट्रकों की कतार लग गई। ट्रकों को रोके जाने के बाद ही जाम की समस्या से राहत मिलना शुरू हुई। पुलिस ने जाम में फंसे ट्रकों व वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया। उधमपुर में रोके गए ट्रकों को पुलिस ने शाम तक रोक कर रखा। हालात सामान्य होने पर बारी-बारी से ट्रकों को रवाना किया गया।