फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jam news

Udhampur News: फुटपाथ पर रेहड़ियां, लोग बीच सड़क पर चलने को मजबूर

विज्ञापन
jam news
उधमपुर। शहर में दिनोंदिन अतिक्रमण बढ़ रहा है। शहर में 250 से 300 के बीच लाइसेंसी रेहड़ियां हैं लेकिन मौजूदा समय में एक हजार के करीब अवैध रेहड़ियां और फड़ी लगी हुई हैं। इससे लोग फुटपाथ पर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हालांकि नगर परिषद की ओर से शहर के अति व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाती है लेकिन कार्रवाई के बावजूद शहर में दिन ब दिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसके चलते गोल मार्केट में लोगों के चलने के लिए बनाया गया फुटपाथ भी अतिक्रमणकारियों के कब्जे में होने के चलते पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरन सड़क के बीचोंबीच चलना पड़ रहा है। हालांकि दो दिन पहले ही नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कुछ रेहड़ियों को जब्त करने के साथ ही 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला था लेकिन उसके बावजूद शहर में अतिक्रमण का बोलबाला है।
विज्ञापन


शहर के अति व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण का बोलबाला
शहर के गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक व धार रोड पर स्थित दोमेल चौक पर हर तरफ रेहड़ी वालों ने अपना कब्जा जमाने के साथ ही दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों का सामान बाहर रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। इतना ही नहीं, तहसील कार्यालय की ओर जाने वाले मेन गेट के पास भी रेहड़ी व फड़ी वालों का कब्जा है लेकिन नगर परिषद की खानापूर्ति वाली कार्रवाई बाजारों में आने वाले लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। शहर का मुख्य बस अड्डा भी अतिक्रमणकारियों के चंगुल से बच नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय कुमार का कहना था कि शहर में दिन ब दिन रेहड़ी फड़ी वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते शहर में अतिक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को चाहिए कि शहर से बाहर रेहड़ी जोन बनाकर इन रेहड़ियों को वहां पर शिफ्ट किया जाए ताकि शहर से अतिक्रमण खत्म हो सके।
विशाल खजूरिया का कहना था कि शहर में अतिक्रमण को खत्म करने के लिए नगर परिषद को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर गोल मार्केट व कोर्ट रोड, सलाथिया चौक पर रेहड़ी व फड़ी वालों का इस कदर बोल बाला है कि दिन में कई बार इन बाजारों में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
सुनील गुड्डा का कहना था कि शहर में दिन ब दिन बढ़ रहा अतिक्रमण चिंता का विषय होने के साथ ही लोगों के लिए परेशानी का सबब भी है। इसके लिए नगर परिषद के साथ-साथ प्रशासन को भी इसके लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
राहुल मगोत्रा ने बताया कि शहर में अतिक्रमण तभी खत्म हो सकता है, जब रेहड़ी वालों के साथ-साथ दुकानदारों में भी जागरूकता आए कि हमें अपने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी का मतलब होता है कि मोबाइल सिस्टम उन्हें चलते फिरते अपना सामान बेचना होता है।

इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र ढींगरा का कहना था कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ परिषद की ओर से मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से लगातार शहर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर कई रेहड़ियों को भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर में अतिक्रमण करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed