फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jam news

Udhampur News: रामनगर में लगीं रेहड़ियाें से लग रहा जाम

विज्ञापन
jam news
रामनगर। कस्बे के मुख्य बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते दुकानदारों और राहगीरों खासकर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार मार्ग के किनारे लगी रेहड़िया और दो पहिया वाहनों की वजह से बाजारों में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। नगर पालिका और रामनगर प्रशासन की ओर से कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। हालांकि नगर पालिका ने रेहड़ी जोन भी बना दिया है लेकिन वहां पर रेहड़ियों को भेजा नहीं जा रहा है। कुछ माह पहले नगर पालिका ने सूचना के माध्यम से रेहड़ी वालों को दो दिन का समय दिया था लेकिन उसके बावजूद भी रेहड़ियों को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

मेटाडोर यूनियन के प्रधान उत्तम सिंह ने बताया कि नगर पालिका की मिलीभगत के साथ बाजारों में रेहड़िया लगी हैं। इस समस्या के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। रेहड़ी जोन बनने के बाद भी रेहड़ियां बाजारों और बस अड्डे पर खड़ी हैं। इसके चलते वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन रामनगर प्रशासन और नगर पालिका मुकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा जल्द ही सभी रेहड़ियां रेहड़ी जोन में नहीं भेजी गईं तो आने वाले दिनों में सभी वाहन चालक उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed