फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jam between Udhampurand Ptnitap

उधमपुर से पत्नीटाप तक लगा रहा जाम

Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी Updated Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
jam between Udhampurand Ptnitap
रोड जाम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रविवार को सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण कई यात्री घंटों जाम में रहे। उन्हें एक घंटे के सफर में चार से पांच घंटे का समय लग गया। जाम हाईवे पर उधमपुर-चिनैनी के बीच और चिनैनी से पत्नीटाप के बीच लगा हुआ था।

विज्ञापन


बताया गया है कि कई स्थानों पर बड़े और भारी वाहन खराब होने से जाम की समस्या उत्पन्न हुई तथा वाहनों को सड़क किनारे कर जाम को खुलवाया गया। इस दौरान हाईवे पर वीआईपी व एंबुलेंस को भी परेशानी से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार की सुबह से ही जम्मू से श्रीनगर की और ट्रैफिक को छोड़ा गया था, लेकिन सुबह से ही पहले उधमपुर से चिनैनी के बीच कुछ स्थानों पर सड़क संकरी होने व कुछ वाहन खराब होने के कारण जाम लगा। वहीं कुद से पत्नीटाप के बीच भी घंटों जाम की समस्या उत्पन्न हुई जो शाम को पूरी तरह से खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम पत्नीटाप में बड़े ट्रक के खराब होने के कारण लगा। कुछ ही देर में वाहन की कतार लंबी लग गई। इस दौरान जिन यात्रियों की मंजिल पास में ही थी, वह पैदल की अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। वहीं एसएसपी ट्रैफिक संजय कोतवाल ने कहा कि हाईवे पर कुछ वाहन खराब हुए थे, जिस कारण जाम था जो अब सामान्य हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed