{"_id":"67bea9572bc35bcc5c0d24dd","slug":"j-k-class-vii-student-commits-suicide-by-hanging-in-ramnagar-mother-has-died-father-works-in-udhampur-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: रामनगर में सातवीं के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी; मां की हो चुकी मौत, पिता उधमपुर में करते हैं नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: रामनगर में सातवीं के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी; मां की हो चुकी मौत, पिता उधमपुर में करते हैं नौकरी
Wed, 26 Feb 2025 11:10 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:10 AM IST
सार
उधमपुर के रामनगर में 13 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर के निंबला में 13 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक तुषार शर्मा पुत्र पवन कुमार निवासी निंबला सातवीं कक्षा का छात्र था।पुलिस के अनुसार, मृतक की बहन तनु शर्मा ने बताया कि उनकी मां की ही मौत हो चुकी है। पिता उधमपुर में नौकरी पर गए थे।
विज्ञापन
घर पर वे दो भाई-बहन और आंटी थीं। भाई सातवीं कक्षा में पढ़ता था। रोज की तरह सोमवार को स्कूल गया। दोपहर को घर आया और ट्यूशन जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह कमरे में चला गया। आंटी ने ट्यूशन नहीं जाने के लिए डांटा, लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आया।
विज्ञापन
बहन ने बताया कि रात 9 बजे भाई को खाने के लिए बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया और बोले कि मुझे अकेले सोना है। आप भी सो जाओ। सुबह स्कूल जाने के लिए भाई को आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से अंदर देखा तो भाई फंदे पर लटका था। बहन की चीख पुकार सुन लोग इकट्ठा हो गए। रामनगर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आकर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में ले लिया। रामनगर उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन