फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   International Women's Day honored women in Kishtwar

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को किश्तवाड़ में महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
International Women's Day honored women in Kishtwar
किश्तवाड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किश्तवाड़ में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कियास गया। आशियान ब्वॉयज हॉस्टल में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें डीसी अशोक कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी लड़कियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बशीर, एडवोकेट अंजली, नासिर शेख और पूजा शान आदि ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा जीएचएसएस किश्तवाड़ में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने रंगों के माध्यम से महिलाओं की भूमिका को प्रदर्शित किया। जीडीसी किश्तवाड़ में संगोष्ठी हुई, जिसमें युवाओं और स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डीसी ने केएएस मिसबाह अरजूमंद, सोबिया फातिमा, ममता सुदर्शन, डॉक्टर शबनम लैला, प्रिसिंपल एवं जेडईओ नागसेनी सुनीता शर्मा, प्रीतमा शर्मा, पत्रकार मनीषा मनु, सब इंस्पेक्टर साक्षी शर्मा, शगुफता बेगम, रेखा देवी, रैना देवी, समृद्धि सेन और सिमरन को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed