फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Instructions to SDM to inspect offices

एसडीएम को कार्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश

विज्ञापन
Instructions to SDM to inspect offices
किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को मढ़वा तहसील के नवापची इलाके में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस का आयोजन किय गया। इस दौरान शामिल हुए प्रमुख नागरिकों, निर्वाचित पीआरआई सदस्यों, क्षेत्र के स्थानीय लोगों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और उनके समक्ष अपने मुद्दों को रखा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने मुख्य सड़क संपर्क, सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने, एसबीएम और मनरेगा मजदूरी का समय पर भुगतान, स्वास्थ्य प्रणाली का विस्तार और हेलिकॉप्टर सुविधा को नियमित करने के मुद्दे को उठाते हुए कदम उठाने की अपील की। डीसी ने मौके पर कई शिकायतों का निवारण किया और शेष को संबंधित जिला अधिकारियों को प्रेषित कर जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए। वहीं, कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की हाजिरी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। एसडीएम मढ़वा और पीआरआई कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने को कहा, ताकि गैरहाजिर रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा एक्सईएन पीएमजीएसवाई को क्षेत्र में सड़क के निर्माण की गति में तेजी लाने और निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

छात्रू के चिंगाम में आयोजित ब्लॉक दिवस में एसडीएम इंद्रजीत सिंह परिहार ने लोगों की समस्या का निवारण किया। इसके अतिरिक्त 25 डोमिसाइल, दो एसटी प्रमाणपत्र, छह आरबीए प्रमाणपत्र और छह एससी प्रमाण पत्र जारी किए गए। पाडर में एसडीएम वरुण चाढ़क ने समस्याओं का निवारण करते हुए 59 अधिवास प्रमाण पत्र, 13 जाति प्रमाण पत्र नौ चरित्र प्रमाण पत्र और 11 राजस्व पत्र लाभार्थियों को वितरित किए। बोंजवाह में तहसीलदार इरशाद अहमद बट की देखरेख में कई शिकायतों का निवारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed