{"_id":"57a38e5f4f1c1bd1292b88f5","slug":"inspector-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली गलौच करने पर इंस्पेक्टर हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली गलौच करने पर इंस्पेक्टर हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार शाम को जीरो मोड़ तलवाड़ा में एसटीसी तलवाड़ा में कार्यरत एक इंस्पेक्टर द्वारा स्थानीय दुकानदाराें के साथ गाली गलौच करने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद तलवाड़ा पुलिस के उक्त इंस्पेक्टर को पकड़ कर चौकी में रखा गया। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर के द्वारा हुड़दंग मचाते हुए पहले लोगाें के साथ गाली गलौच की गई, वही इसके साथ अभद्र व्यवहार भी की गई। इससे दुकानदारों में रोष बन गया। उनहोंने दुकानाें को बंद करते हुए पूर्व सरपंच देव राज खजुरिया के नेतृत्व में रोष रैली निकाली।
विज्ञापन
इस दौरान कहा कि एसटीसी में काम करने वालों के साथ अक्सर गाली गलौच की जाती है। लोगो के अनुसार वीरवार को बदतमीजी करने वाले इंस्पेक्टर ने शराब भी पी रखी थी। लोगाें ने तलवाड़ा के पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसएचओ रियासी कुलदीप कृष्ण ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस मौके पर तलवाड़ा के चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा भी मौजूद थे। इंस्पेक्टर को हिरासत में रखा गया है। देर शाम तक उस पर केस दर्ज नहीं किया गया था। लोगाें का कहना है कि अगर केस दर्ज नहीं किया गया, तो वह सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन