फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   inspection

सलाहकार ने लिया कोविड-19 से निपटने की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
inspection
उधमपुर। जिले में बढ़ रहे कोरोना पॉजिविट मामलों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किए जा रहे काम का जायजा लेने के लिए शनिवार को उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर उधमपुर पहुंचे और जिला अस्पताल के साथ पीएचसी टिकरी और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ फाइनेंशियल कमिशनर अटल डुलू भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सलाहकार ने सबसे पहले प्राइमरी हेल्थ सेंटर टिकरी का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रह सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद मांड में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पहुंचे और अच्छी तरह से निरीक्षण किया। इसके बाद सलाहकार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और कोविड 19- हेल्थ सेंटर में रखे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बारे में जानकारी हासिल की। उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने जिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दो डॉक्टर व 17 पैरामेडिकल स्टाफ के बारे में भी पूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

आरआर भटनागर ने कहा कि वह कोरोना को लेकर सुविधाओं का जायजा लेने के लिए ही उधमपुर पहुंचे है। वह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की परेशानी के बारे में भी जानकारी हासिल कर रहे हैं। कोरोना मरीजों का पता लगाने के लिए पूरे देश में सबसे अधिक कोरोना टेस्ट जम्मू कश्मीर में किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हर तरह की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कोरोना के साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सुचारु रूप से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संकट में स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस भी सराहनीय कार्य कर रही है। जम्मू-कश्मीर सरकार कोरोना योद्धा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हर तरह की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. रेणु शर्मा, सीएओ डॉ. केसी डोगरा, डीएचओ डॉ. यासीन व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed