{"_id":"6807f3e79f67a711b3080adb","slug":"illegal-parking-in-court-premises-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122549-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अदालत परिसर में अवैध पार्किंग सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अदालत परिसर में अवैध पार्किंग सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनी चुनौती
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय प्रहलाद शर्मा।
- दोपहिया वाहनों की लंबी कतारों से आम आदमी सहित अधिवक्ता परेशान
उधमपुर। जिला अदालत परिसर में दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की सुविधा न होने से यहां अव्यवस्था फैली हुई है जो सुरक्षा व्यवस्था को भी चुनौती दे रही है। जगह-जगह लगी वाहनाें की कतार से कचहरी परिसर में आने वाले आम आदमी सहित अधिवक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के बीचोंबीच धार रोड के साथ सटे कोर्ट परिसर में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि कोर्ट परिसर के बाहर धार रोड पर पेड पार्किंग बनाई गई है। लेकिन हर कोई पार्किंग शुल्क से बचने के लिए वाहनों को कोर्ट परिसर के अंदर पार्क कर देता है। कुछ साल पहले कोर्ट परिसर के भीतर चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण किया गया था। इसमें न्यायाधीशों सहित अधिवक्ताओं की कारें खड़ी होती हैं। लेकिन उस पार्किंग में भी इतनी जगह नहीं है कि सभी के वाहन खड़े हो सकें।
इस वजह से कई अधिवक्ताओं को धार रोड किनारे कोर्ट परिसर के बाहर बनी पार्किंग में अपनी कार पार्क करनी पड़ती हैं। लेकिन दोपहिया वाहन चालक पेड पार्किंग में वाहन लगाने से परहेज करते हैं। हर कोई कचहरी परिसर के भीतर ही वाहन पार्क कर देता है। इनमें अधिवक्ताओं से ज्यादा बाहर से आने वाले लोगों के वाहन होते हैं।
विज्ञापन
अपराधियों की पेशी के दौरान पुलिस को भी बड़े वाहन के माध्यम से कचहरी परिसर में प्रवेश करने में काफी दिक्कत होती है जिस वजह से कभी कभार आरोपियों को गेट के बाहर ही उतार कर हथकड़ी में कोर्ट तक ले जाना पड़ता है। ऐेसे में किसी तरह की अप्रिय या आपराधिक वारदात हो सकती है और इससे निपटने में भी पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कोट..
इस समस्या को लेकर बार एसोसिएशन गंभीर है। इसके समाधान को लेकर जल्द ही बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा और समाधान को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। ताकि अधिकवक्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी का सामना न करना पड़।
- एडवोकेट
अखिल
खजूरिया, उपाध्यक्ष बार, एसोसिएशन
कोट..
कचहरी परिसर में प्रवेशद्वार पर पुलिस तैनात रहती है। बिना अनुमति के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाता। लेकिन फिर भी अगर समस्या उत्पन्न हो रही है तो जल्द ही यातायात विभाग और प्रशासन से बात कर कोई उचित समाधान निकाला जाएगा।
- प्रहलाद शर्मा, डीएसपी मुख्यालय
फोटो सहित