फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Hut ready for five crores, waiting for inauguration for two years

दो वर्ष से उद्घाटन का इंतजार कर रहे पांच करोड़ में तैयार हट

विज्ञापन
Hut ready for five crores, waiting for inauguration for two years
उधमपुर के पंचैरी में करोड़ों की लागत से पर्यटकों के लिए तैयार किए गए हट। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पंचैरी की हसीन वादियों में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत पर्यटन विभाग की तरफ से तैयार किए गए हट का दो वर्ष बाद भी उद्घाटन नहीं किया गया है। इस्तेमाल व रख रखाव के अभाव में हट खराब होने लगे हैं। वहीं पंचैरी पहुंचने वाले पर्यटक हट को दूर से तो देख पा रहे हैं, लेकिन रहने की सुविधा न मिलने के कारण निराश होकर लौटना पड़ रहा है। वहीं पंचैरी के स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि कई बार इनको खोलने की मांग को पर्यटन विभाग व प्रशासन के अधिकारियों के साथ कर चके हैं।
विज्ञापन

पंचैरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसको विकसित करने की मांग कई वर्षों से की जा रही है। पर्यटक पंचैरी में पहुंचते हैं, लेकिन ठहरने और खाने पीने की सही व्यवस्था न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर पर्यटन विभाग को 2018 में प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत मंजूर पांच करोड़ की राशि से हट तैयार करने की मंजूरी मिली। 2018 के अंत में इसका काम शुरू हुआ। जुलाई 2020 में हट पूरी तरह से बन कर तैयार हो गए। पांच करोड़ रुपये में छह हट और एक रेस्टोरेंट तैयार किए गए। पर्यटकों के लिए जनरल पार्किंग, वीआईपी पार्किंग, शौचालय, मीटिंग हाल का भी निर्माण किया गया। अगस्त 2020 में पर्यटन विभाग ने इसके उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी। अगस्त में ही केंद्र सरकार की एक टीम मौके पर पहुंची और जब टीम ने हट की जांच की तो इसमें कमियां पाई गई। इन कमियों को दूर करने के लिए पर्यटन विभाग को दिशा निर्देश जारी किए गए। लेकिन इसके बाद न तो कमियां दूर हो पाई और न ही पर्यटकों के लिए हट खुल सके। पर्यटक हट खुलने की उम्मीद में पंचैरी पहुंच रहे हैं और निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले ही टूरिस्ट हट तैयार किए जा चुके हैं। कई बार संबंधित विभाग से इनको खोलने की मांग की जा चुकी है। चार महीने पहले डिवकॉम को भी पत्र लिख कर इनको खोलने की मांग की थी। लेकिन इसको लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया है। अगर इनको खोल दिया जाता है तो पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय निवासियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसबीर सिंह, डीडीसी पंचैरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed