फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   hundreds of tonnes of rice for flood victims

बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ से आया हजारों टन चावल

Mon, 22 Sep 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 22 Sep 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
hundreds of tonnes of rice for flood victims

राज्य के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से चावल से भरी हुई ट्रेन उधमपुर पहुंची है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सारा चावल निकालकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाएगा, लेकिन प्रशासन चावल को प्रभावित इलाकों तक भेजने के लिए काम नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे 42 बोगियों की चावल से भरी हुई मालगाड़ी रेलवे स्टेशन उधमपुर पहुंची थी। ट्रेन की 42 बोगियों में सैकड़ों टन चावल भरा पड़ा है, लेकिन इसको प्रशासन अभी तक ट्रकों में भर कर प्रभावित इलाकों की तरफ रवाना नहीं कर पा रहा है। दो दिन से ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है।
विज्ञापन


चावल को ले जाने के लिए स्टेशन पर 50 से ज्यादा ट्रक भी मौजूद है। फिर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। रविवार को दिन भर स्टेशन पर तहसीलदार, पटवारी सहित प्रशासन के कई कर्मचारी मौजूद रहे, लेकिन किसी के पास ट्रेन से संबंधित उचित जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रशासन अभी तक ट्रेन से चावल उताकर प्रभावित इलाकों तक भेजने के लिए कोई योजना नहीं तैयार कर सका है। इसलिए अभी तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी है। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन से चावल उतार कर कश्मीर, राजौरी, जम्मू व उधमपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थित बाढ़ व बारिश से पीड़ित परिवारों तक पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed