फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Huge Rush of Mata Vaishno Devi pilgrims

Udhampur News: बैसाखी पर्व पर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बंद करना पड़ा पंजीकरण काउंटर

विज्ञापन
Huge Rush of Mata Vaishno Devi pilgrims
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु सुरक्षाकर्मी से पंजीकरण केंद्र के बारे में पूछते ह
48 हजार यात्रियों ने कराया पंजीकरण, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। बैसाखी पर्व पर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सप्ताहांत होने और देशभर में बैसाखी की छुट्टियों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई। कटड़ा स्थित आधार शिविर धर्मनगर में शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड तादाद में पहुंचने के कारण प्रशासन को यात्रा पंजीकरण काउंटर को शनिवार रात 7 बजे बंद करना पड़ा। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी रात 7 बजे पंजीकरण प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

श्राइन बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार रात 7 बजे तक करीब 48,000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार की ओर रवाना हो चुके थे। प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। कटड़ा धर्मनगरी प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


आगामी पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार सुबह 4 बजे पुनः शुरू की जाएगी। इस बीच श्रद्धालुओं को होटल या धर्मशालाओं में रुकने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों से उचित स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं यात्रा नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों को चौकसी के लिए तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों से ही पंजीकरण कराएं और बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा पर न निकलें। बैसाखी पर्व के इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनका पालन करते हुए यात्रियों को अपनी यात्रा पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed