फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Hud Mata yatra

Udhampur News: हुद माता यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
Hud Mata yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। उपायुक्त राजेश कुमार शवन के नेतृत्व में आगामी 26 जून को शुरू होने वाली वार्षिक श्री हुद माता यात्रा के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पवित्र छड़ी 28 जून को किश्तवाड़ के सरकूट स्थित गौरी शंकर मंदिर में पहुंचेगी।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों और हुद माता प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए रसद, सुविधाओं और सुरक्षा उपायों का विस्तृत मूल्यांकन किया। उन्होंने नालों की सफाई करने, गौरी शंकर मंदिर सहित प्रमुख स्थानों पर पीने के पानी और स्वच्छ शौचालय सुनिश्चित करना, यात्रा मार्ग में सड़कों का रखरखाव, किश्तवाड़ से श्री हुद माता भवन तक बुनियादी ढांचे में वृद्धि आदि यकीनी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सौर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, बिजली, चिकित्सा सहायता, परिवहन सुविधाओं की व्यवस्था, यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त जनरेटर (जेनसेट) का बंदोबस्त करने को कहा गया। उपायुक्त ने एसएसपी नरेश सिंह को पूरी यात्रा अवधि के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन अतिरिक्त व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई उनमें यात्रा के साथ सुरक्षा कर्मियों और एसडीआरएफ टीमों की तैनाती, कूड़ेदानों की व्यवस्था, सभी लंगर (सामुदायिक रसोई) बिंदुओं पर सफाई सुनिश्चित करना, तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए राशन, ईंधन और अन्य आवश्यक रसद की उपलब्धता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed