फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   hpv vaccination

Udhampur News: सप्ताह में 460 से अधिक बच्चियों का हो चुका टीकाकरण

विज्ञापन
hpv vaccination
-5500-6000 बच्चियों को एचपीवी टीका लगाने का लक्ष्य, 23 केन्द्रों पर हो रही वैक्सीनेशन
विज्ञापन

उधमपुर। जिले में बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले में लगभग 5500 से 6000 बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हफ्ते में लगभग 460 से अधिक बच्चियों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियोें का विशेष टीकाकरण होगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 23 केन्द्रों पर बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। यह टीकाकरण अभियान लगभग तीन महीने तक चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चियों को एक डोज में वैक्सीन दी जा रही है। हालांकि कुछ लोगों में यह भ्रम भी देखा जा रहा है कि टीकाकरण के बाद बच्चियों को बुखार या अन्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसका उद्देश्य केवल बच्चियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाना है।
विज्ञापन


यह वैक्सीन बच्चियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी बच्चियों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. अनुराधा किरनी , जिला टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed