फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Honored

उधमपुर के पंचैरी में केसर उगाकर अंग्रेज सिंह बने सर्वश्रेष्ठ किसान

विज्ञापन
Honored
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बेस्ट फार्मर का पुरस्कार हासिल करते उधमपुर के अंग्रेज सिंह - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। विश्वविख्यात कश्मीरी केसर को उधमपुर के पंचैरी ब्लॉक में सफलतापूर्वक उगाने वाले प्रगतिशील किसान अंग्रेज सिंह को स्कॉस्ट कश्मीर ने सर्वश्रेष्ठ किसान का सम्मान दिया है। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी कश्मीर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विवि में सैफरन एंड सीड स्पाइसिस पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अंग्रेज सिंह को जम्मू संभाग से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कृषि विभाग के सहयोग से केसर की पौध लगाई थी। तीन वर्ष के प्रयोग के बाद केसर की खेती को उन्होंने सफलतापूर्वक उगाया है। अंग्रेज सिंह ने बताया कि पंचैरी की जलवायु बेहद ठंडी है। केसर को वर्ष में एक हजार चिलिंग ऑवर (शून्य से सात डिग्री तापमान) की जरूरत होती है। पंचैरी के मीर गांव में उन्होंने केसर के बल्ब लगाए थे, जिनकी तीन वर्ष से अच्छी पैदावार हो रही है। चार वर्ष पूरे होने पर इसका बीज (बल्ब) तैयार किया जाएगा। अंग्रेज सिंह ने कहा कि पंचैरी जैसी जलवायु वाले इलाकों में इस मॉडल को अपनाकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अंग्रेज सिंह इससे पूर्व पंचैरी में फूलों की खेती और खुंब (मशरूम) की खेती पर भी काम कर चुके हैं, जिससे कई किसानों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed