फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Honored

उत्तरी कमान के सेना कमांडर ने कारगिल युद्ध की वीर नारियों से की मुलाकात

विज्ञापन
Honored
सेना की तरफ से कटड़ा में माता के दरबार ले जाए गए शहीदों के परिवार के सदस्य - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने 13जेएके आरआईएफ के कारगिल युद्ध के शहीदों की वीर नारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल युद्ध के दौरान यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर थे। वह वीर नारियों और युद्ध के दिग्गजों से बहुत निकटता से जुड़े हुए हैं। वीर नारियों ने 1 नवंबर 2021 को श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ का दौरा किया था, जिसे मुख्यालय उत्तरी कमान के सहयोग से आयोजित किया गया था। वहीं, मंगलवार को सेना कमांडर ने वीर नारियों को सम्मानित किया, और उन्हें अपने बच्चों की भलाई और बेहतर भविष्य के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया।

बातचीत के दौरान उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा (परमवीर चक्र) के भाई विशाल बत्रा को यात्रा को प्रायोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। सेना प्रवक्ता ने कहा कि सेना में उन शहीदों का सम्मान करने का लोकाचार है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए बलिदान दिया। साथ ही वेटरंस और वीर नारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

उधमपुर में उत्तरी कमान प्रमुख के साथ मुलाकात करते शहीदों के परिवार के सदस्य

उधमपुर में उत्तरी कमान प्रमुख के साथ मुलाकात करते शहीदों के परिवार के सदस्य- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed