{"_id":"603016628ebc3ee93d714992","slug":"honored-udhampur-news-jmu2295716160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम में वीरांगनाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम में वीरांगनाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
उधमपुर। जिला सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन को शुक्रवार को एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक वेलफेयर आफिसर कर्नल सुखवीर सिंह आसला विशेष तौर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कर्नल सुखवीर सिंह आसला ने कहा कि वीरांगनाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। बच्चों की शादी, पढ़ाई व विधवा महिलाओं की शादी के लिए कई योजनाओं के जरिये मदद की जा रही है।
उधमपुर जिले में करीब सात हजार पूर्व सैनिक और 67 वीरांगनाएं हैं। इनकी सहायता के लिए प्रयास जारी हैं। कार्यक्रम में वीर नारियों की परेशानियों को सुना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।