फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   holi news

Udhampur News: केमिकल युक्त रंगों से बनाई दूरी, गुलाल से हाेंगे चेहरे लाल

विज्ञापन
holi news
उधमपुर। दो दिन बाद होली का त्योहार है। इसके साथ ही बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ गई है। बाजार में होली के रंगों, पिचकारियों सहित मिठाइयों की दुकानें भी सजने लगी हैं।
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व लोगों में खास उत्साह भर रहा है। जैसे-जैसे होली करीब आ रही है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक बढ़ रही है। उधमपुर के गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, मेन बाजार, कोर्ट रोड, आदर्श कॉलोनी सहित धार रोड जैसे प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग गुलाल और रंग-बिरंगे रंगों की खरीदारी के लिए निकल रहे हैं, जिससे दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। खासकर बच्चे तरह-तरह की पिचकारियों को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में गुलाल की हो रही अधिक बिक्री
इस बार बाजारों में केमिकल युक्त रंगों की तुलना में प्राकृतिक गुलाल को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह रंग न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित है, बल्कि आसानी से हट भी जाता है। आदर्श कॉलोनी के स्थानीय दुकानदार नट्टु ने बताया कि ग्राहक इस बार पक्के रंग की तुलना में प्राकृतिक रंगों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासकर अपने बच्चे की त्वचा को ध्यान में रखकर माता-पिता रंग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक और पिठ्ठू बैग पिचकारी की बिक्री बढ़ी
बाजार में इस बार बच्चों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न कार्टून किरदारों के फोटो वाली, बंदूक और पिठ्ठू बैग के आकार वाली पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। खासतौर पर हर्बल गुलाल और स्नो स्प्रे सबसे अधिक पसंद की जा रही है। इसके अलावा रंग-बिरंगे मास्क, मुखौटे और कृत्रिम बाल भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उधर,घरों में महिलाएं भी इस पर्व को खास बनाने के लिए उत्साहित हैं। वे परिवार के लिए स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर रही हैं।
खाद्य सामग्री की बिक्री पर भी पैनी नजर
वहीं खाद्य सुरक्षा व मापतोल विभाग की ओर से मौजूदा समय में चल रहे रमजान और आगामी होली के मद्देनजर संयुक्त रूप से निगरानी रखी जा रही है ताकि त्योहार में बिकनी वाली खानपान की सामग्री में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। गुणवत्ता के साथ-साथ कीमतों को लेकर विभाग की ओर से व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न किया जा सके और अधिक दाम वसूलने की शिकायत प्राप्त न हो।
.........
रमजान के साथ आगामी होली जैसे त्योहार के मद्देनजर शहर में जगह-जगह जांच की जा रही है और व्यापारियों को खानपान की सामग्री तैयार करने के दौरान साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

-राजेश जम्वाल, फूड सेफ्टी ऑफिसर, उधमपुर

त्योहार के मद्देनजर शहर में रूटीन के अलावा सफाई व्यवस्था को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि हर कोई साफ सुथरे और स्वच्छ वातावरण में त्योहार का आनंद ले सके।
-राजिंदर डिंगरा, सीईओ नगर परिषद
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article