फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Himkoti Route Open

Udhampur News: 18 घंटे बाद खुला अर्धकुंवारी-हिमकोटी मार्ग, श्रद्धालुओं को मिली राहत

विज्ञापन
Himkoti Route Open
हिमकोटी मार्ग से श्रद्धालु धुंध में भवन की ओर जाते हुए 
- हेलिकॉप्टर सेवा छठे दिन भी रही बंद, बैटरी कार और रोपवे सेवाएं जारी रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। बीते सोमवार दोपहर को मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण बंद हुआ अर्धकुंवारी-हिमकोटी मार्ग मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे करीब 18 घंटे बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
इस महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण पत्थर तथा कीचड़ आदि जमा हो गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस मार्ग को बंद कर दिया था। इसके बाद जेसीबी मशीनें, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने लगातार मलबा हटाने का अभियान चलाया। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में रात्रि के समय भी अभियान जारी रहा। मार्ग बहाल होने पर श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। इस मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा भी बहाल हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि धर्मनगरी कटड़ा से चलने वाली महत्वपूर्ण हेलिकॉप्टर सेवा पिछले छह दिन से बंद पड़ी हुई है। त्रिकुटा पर्वत पर घने बादलों का जमघट लगा हुआ है। इस वजह से मंगलवार को भी हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर सके। श्रद्धालुओं को पैदल, घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि का सहारा लेकर मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना होना पड़ा। मंगलवार को भवन तथा भैरव घाटी के मध्य चलने वाली रोपवे केबल कार सेवा जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन की ओर रवाना हुए श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान मंगलवार तड़के बारिश का सामना करना पड़ा। लगातार मौसम सुहावना बना हुआ है। श्रद्धालु परिवार के साथ मां के जयकारे लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं। पल-पल बदल रहे मौसम को लेकर सभी यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल के साथ श्राइन बोर्ड, पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान तैनात हैं और लगातार यात्रा पर निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed