{"_id":"577954504f1c1b6a697f9ece","slug":"hill-stone-dropped-on-the-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस पर पहाड़ी से पत्थर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस पर पहाड़ी से पत्थर गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
कैंट्स एंबुलेंस को हरी झंडी देते सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रविवार को उधमपुर से चिनैनी आ रही एंबुलेंस पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। इससे एंबुलेंस को क्षति पहुंची। संयोग से उसमें सवार चालक और कर्मचारी बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक रविवार को चिनैनी की एंबुलेंस जेके14डी-3924 उधमपुर में मरीज को लेकर गई हुई थी।
विज्ञापन
वापस आने के दौरान जब एंबुलेंस बांधा लेस पस्सी के पास पहुंची तो एंबुलेंस के अगले हिस्से पर एक बड़ा पत्थर गिर गया, जिससे एंबुलेंस के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शीशा भी टूट गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी चिनैनी की वैन एंबुलेंस पर बांधा लेस के पास पत्थर गिरा था, जिससे उसे भी भारी नुकसान पहुंचा था। बांधा लेस के पास अक्सर बारिश के दौरान पत्थर गिरते हैं, जिससे हादसे का डर रहता है। स्थानीय लोगों ने बांधा लेस में सुरक्षित जाला लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन