{"_id":"6092e1008ebc3ee1c00158b7","slug":"highway-remained-closed-throughout-the-day-due-to-repair-work-in-ramban-udhampur-news-jmu2347565144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में मरम्मत के कार्य के चलते दिनभर बंद रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में मरम्मत के कार्य के चलते दिनभर बंद रहा हाईवे
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में राजमार्ग के मरम्मत के कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया। उधमपुर और रामबन में सैकड़ों वाहनों को रोक कर रखा गया। चालक व यात्री दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। शाम होने पर पुलिस ने केवल छोटे वाहनों को ही घाटी की तरफ जाने की अनमति दी।
करीब चार सप्ताह से राजमार्ग पर हर बुधवार को वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जा रहा है। बुधवार को पुलिस ने जखैनी इलाके में सुबह ही वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रकों को तो मंगलवार को ही रोक दिया गया था। प्रतिबंध लगाने के बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। दोपहर तक सैकड़ों वाहन रोक दिए गए थे। छोटे वाहनों में सवार यात्री वाहनों से बाहर निकल कर राजमार्ग के खुलने पर आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करने लगे। बुधवार को मौसम सुहावना था और दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे। चालक व यात्री वाहनों से बाहर निकल कर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे।
इस दौरान पटनीटॉप, चिनैनी, डोडा, भद्रवाह और किश्तवाड़ रूट पर वाहन चलते रहे। शाम सात बजे के बाद पुलिस ने छाटे यात्री वाहनों को जाने की अनुमति दे दी, लेकिन ट्रकों को रात तक नहीं छोड़ा गया। पुलिस ट्रकों को वीरवार को रवाना कर सकती है। वाहनों के चालकों और यात्रियों को पुलिस मास्क पहने रहने के लिए जागरूक कर रही थी और सभी को सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन करने को कहा जा रहा था।