{"_id":"605a3e1b8ebc3ecbb54f73b8","slug":"highway-remained-closed-for-the-second-day-due-to-falling-of-ribs-in-ramban-udhampur-news-jmu2319863167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में पस्सियां गिरने से दूसरे दिन भी हाईवे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में पस्सियां गिरने से दूसरे दिन भी हाईवे रहा बंद
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने और जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी के बाद राजमार्ग मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। सुबह से शाम तक उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में घाटी जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रही और चालक व यात्री राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं, यात्रियों को ठंड के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम का मिजाज बदलने पर सोमवार शाम को पंथयाल सहित कई स्थानों पर पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया था। रामबन व अन्य कई इलाकों में पूरी रात बारिश होती रही और इसी कारण राजमार्ग को खोलने का काम शुरू नहीं हो सका। मंगलवार सुबह करीब दस बजे बारिश बंद होने के बाद फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने पंथयाल, डिगडोल, मारोग, बैटरी चश्मा, कैफेटेरिया मोड़ व अन्य कई इलाकों पर राजमार्ग को खोलने का काम शुरू किया। काम अभी चल ही रही था कि शाम करीब चार बजे फिर से बारिश शुरू हो गई और काम को बंद करना पड़ा। उधमपुर में दूसरे दिन भी रोके गए वाहनों की कतार लगी रही।
उधमपुर के जखैनी इलाके के साथ भारत नगर, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, मांड, गरनई, टिकरी, मंथल में पुलिस ने सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक कर रखा है। वाहनों के चालक व यात्री सुबह से शाम तक राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। मौसम में थोड़ा सुधार होने पर चालकों को लग रहा था कि राजमार्ग खुल जाएगा और उनको आगे जाने की अनुमति मिल जाएगी, लेकिन शाम तक राजमार्ग नहीं खुला। कई यात्री वाहन लंबे समय तक इंतजार करने के बाद वापस जम्मू की तरफ लौट गए हैं। राजमार्ग बंद होने पर सबसे अधिक चालक ट्रक चालक परेशान हैं। चालकों का कहना है कि जब भी कुछ दिन राजमार्ग बंद होता है तो उनको ही सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब राजमार्ग खुलेगा तो पहले बीच में फंसे वाहनों को निकाला जाएगा और फिर उनको आगे जाने की अनुमति मिलेगी।